Saturday, January 6, 2018

HOW TO OPEN AADHAR CARD PDF WITH NEW PASSWORD || नया पासवर्ड के साथ आधार कार्ड पीडीएफ खोलने का तरीका |

HOW TO OPEN AADHAR CARD PDF WITH NEW PASSWORD || नया पासवर्ड के साथ आधार कार्ड पीडीएफ खोलने का तरीका |

आपने आधार कार्ड को डाउनलोड किया है और आपकी पीडीएफ फ़ाइल उसे ओपन करने के लिए पासवर्ड मांगती है। जब तक आप सही पासवर्ड नही लगा लेते तबतक पीडीएफ ओपन नही होती है।तो आप अपने एरिया का पिन कोड डालते थे और पीडीएफ फ़ाइल ओपन होती थी । लेकिन सुरक्षा के मद्दे नजर इसे UIDAI द्वारा चेंज किया गया है। क्या आप जानते है नया पासवर्ड कैसे लगाना है। नही।
तो चलो जानते है कि पीडीएफ फ़ाइल को ओपन कैसे किया जाये। 
अब से सारे पीडीएफ फ़ाइल के पासवर्ड 8 शब्द+अंको के होंगे। उस 8 शब्द+अंको में आपके नाम के पहले चार शब्द जो आधार में पंजीकृत है उसको लेना है। उसके तुरंत बाद आपको अपनी जन्म तारीख जो आधार में पंजीकृत है उसको लेना है। और आपकी पीडीएफ फ़ाइल खुल जाएगी। 
पर पसवार्ड बनाते समय एक बात का ध्यान रखे कि पसवार्ड के पहले चार कैरेक्टर जो आपके नाम से आते है वो हमेशा capital letters यानी बड़े अक्षरोमें होना  चाहिए। बिना किसी space के वरना आपका पसवार्ड सही नही होगा।और आप पीडीएफ नही खोल पाओगे।
अच्छे से समजने के लिए आइये डिटेल में जानते है।
Example 1) अगर आपका नाम GAJANAN DESHMUKH है तो आपको अपने नाम के पहले चार  कैरेक्टर्स को लेना है। और आपकी जन्म तारीख xx/month/1990 है तो आपको जन्म तारीख 1996 लेना है । इसका मतलब आपका पासवर्ड GAJA1996 होगा। 
Example 2) अगर आपने आधार कार्ड बनाते वक्त अपना नाम initial (मान के चलिए आपका नाम G. DESHMUKH आधार में पंजीकृत है।)के साथ डाला है और आपकी जन्म तारीख 1996 है तो आप कोनसा पासवर्ड लगाएंगे ?? इसके लिए आपको अपने नाम G.DESHMUKH के पहले चार कैरेक्टर लेना है जो G.DE होगा । अब आपको अपनी जन्म तारीख लेनी है 1996 । तो आपका पसवार्ड बन जायेगा G.DE1996 । अब आप अपने पीडीएफ का पसवार्ड लिख सकते है।
Example 3 ) अगर आपका नाम सिर्फ 3 कैरेक्टर्स वाला है मान लेते है JAI DESHMUKH और आपकी जन्म तारीख 1996 है । तो आप कोनसा पसवार्ड लगाएंगे ??  इसके लिए आपको अपना नाम JAI पूरे तीनो कैरेक्टर लेना है। और सरनेम  का 1 कैरेक्टर D अपने सरनेम से लेना है । उसे बाद अपनी जन्म तारीख ले । इस तरह आपका पसवार्ड JAI1996 होगा।अब आप अपने पीडीएफ का पसवार्ड लिख सकते है।


तो अब आप अपने आधार कार्ड के पीडीएफ का पसवार्ड बनाना सीख गए होंगे।

HOW TO DOWNLOAD AADHAR CARD : READ IN HINDI !! आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें: हिंदी में पढ़ें

HOW TO DOWNLOAD AADHAR CARD : READ IN HINDI !! आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें: हिंदी में पढ़ें

आधार कार्ड को सरकार द्वारा अनिवार्य किया जा रहा है। क्या आपको पता है की आप अपने आधार कार्ड को इंटरनेट से डिजिटल कॉपी(pdf file) को डाउनलोड कर सकते है? जी हाँ सही सुना ...

             आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों का पहचान पत्र है जिसे आजकल हर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को सरकार द्वारा अनिवार्य किया जा रहा है। क्या आपको पता है की आप अपने आधार कार्ड को इंटरनेट से डिजिटल कॉपी(pdf file) को डाउनलोड कर सकते है? जी हाँ सही सुना ...
एक बार आपने आधार को बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली हो तो आप अपना आधार कार्ड इंटरनेट से डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हो।
आधार को डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही सीधी और सरल है। जिसे आप आपने घर मे भी कर सकते है । UIDAI ( UNIQUE IDENTIFICATION AUTHORITY OF INDIA ) जो आधार की official   कंपनी है जो आधार को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करती है। 
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Step 1) सबसे पहले गूगल पर जाकर UIDAI को सर्च करे। और पहला पेज खोले। या फिर नीचे दी गई लिंक पर जाए।
              click here : https://uidai.gov.in/
Step 2) website पर आने के बाद aadhar online services. के कॉलम में  Download aadhar का ऑप्शन चुनें और क्लिक करे।
Step 3) अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहा आप दो तरीकेसे आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है 
A. Enrollment id से।
B. Aadhar card number से।
A. Enrollment id से कैसे करे?
Step 1) सबसे पहले आप अपना Enrolment नंबर को भरे जो 14 अंको का रहेगा उसके बाद Enrolment के स्लिप पर जो तारीख और टाइम लिखी हुई है उसे भरे।
Step 2) full name वाले box में आप अपना पूरा नाम भरे।
Step 3) फिर अपने area का पिन कोड भरे।
Step 4) image में दिया हुआ capcha कोड भरे।
Step 5) अब आप OTP या TOTP का यूज कर सकते है OTP का use करने के लिए  Get one time password  पर क्लिक करे। 
Step 6)अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा उसे ENTER OTP वाले box में भरे।
अगर आप TOTP का उसे करना चाहते है तो do you have TOTP को क्लिक करे।और नीचे दिए बॉक्स के अपना TOTP भरे ।
Step 7) validate and download पर क्लिक करे।
अब आपका आधार कार्ड pdf फ़ाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
HOW TO OPEN AADHAR CARD PDF WITH NEW PASSWORD || नया पासवर्ड के साथ आधार कार्ड पीडीएफ खोलने का तरीका |
B. Aadhar नंबर से आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करे?
Step 1) सबसे पहले आप अपना 12 अंक वाले आधार कार्ड नंबर को भरे।
Step 2)अपना पूरा नाम भरे।
Step 3)अब आपको अपने एरिया का पिन कोड को भरना पड़ेगा।
Step 4) image में दिया हुआ capcha कोड भरे।
Step 5) अब आप OTP या TOTP का यूज कर सकते है OTP का use करने के लिए  Get one time password  पर क्लिक करे। 
Step 6) अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा उसे ENTER OTP वाले box में भरे।
अगर आप TOTP का उसे करना चाहते है तो do you have TOTP को क्लिक करे।और नीचे दिए बॉक्स के अपना TOTP भरे ।
Step 7) validate and download पर क्लिक करे।
अब आपका आधार कार्ड pdf फ़ाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
HOW TO OPEN AADHAR CARD PDF WITH NEW PASSWORD || नया पासवर्ड के साथ आधार कार्ड पीडीएफ खोलने का तरीका |

Friday, December 8, 2017

The last date for linking the Aadhar card was increased. What is the new date? How to link?आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया । क्या है नई तारीख? कैसे करे लिंक?

The last date for linking the Aadhar card was increased. What is the new date? How to link?आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया । क्या है नई तारीख? कैसे करे लिंक?

आधार को जोड़ने की नई तारीख तय है 31 मार्च 2018।

अगर आपने अभी तक अपने बैंक account, पैन कार्ड,मोबाइल नंबर आधार से लिंक नही किया है तो आपके लिए एक खुशखबरी है ।जी हाँ, केंद्र सरकार ने आधार को कई सेवाओं और योजनाओं लिंक करनेकी अंतिम तारीख को बढ़ा कर 31 मार्च 2018 तक कर दी है। पर आधार को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करने की अंतिम तारीख़ 6 फरवरी 2018 तक है।
इसके पहले आधार को सभी योजनाओं और अन्य आधार लिंकिंग् के लिए 31 दिसंबर 2017 तय की थी। अब यह फैसला उन लोगो के लिए बहुत अच्छा साबित हो जिन्होंने अभी तक आधार को लिंक नही कराया था।
आधार को बैंक एकाउंट के साथ लिंक कराने के लिए नीचे दी गई steps को follow करे।
आप अपने बैंक account को ऑनलाइन और offline दोनो तरीकेसे लिंक करा सकते है।
अगर आप offline तरीकेसे आधार को लिंक कराना चाहते है तो आपको आधार लिंक का फॉर्म भरकर आपने बैंक में जाकर submit करे। और ऑनलाइन तरीकेसे लिंक कराना चाहते हो तो आपका नेट बैंकिंग से करा सकते है।
दूसरा तरीका अपने बैंक के ATM मशीन से लिंक करा सकते है । जहाँ आपको अपने एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन में swip करना होगा और एटीएम पासवर्ड डालना होगा। बाद में Service - Registrations वाले बटन को क्लिक करे और अपने अनुसार Aadhaar Registration वाले बटन को दबाये। अब अपने खाते का प्रकार चुने। अब आपको आपका आधार नंबर पूछा जाएगा,आधार नंबर enter करे  और पुष्टि कर।
अगर आपको पता नही है कि आपका आधार लिंक हुआ है या नही यह जानने के लिए नीचे की तरीकेसे पता कर सकते है।
1) आधार की वेबसाइट ओपन कीजिये
    https://uidai.gov.in
2) Check Aadhaar & Bank Account Linking Status को क्लिक करे ।
3)अब अपना आधार नंबर और सेक्युरिटी कॅप्चा कोड एंटर  करें।
4)अब आपको OTP  (one time passward) का SMS आएगा । OTP को एंटर करे और लोग इन कर ले।
5) अब आप देख सकते है कि आपका आधार लिंक है या नही।

Thursday, December 7, 2017

It is compulsory to link the LIC policy with aadhar. How to do at home|| LIC पॉलिसी को आधार से लिंक करना अनिवार्य। घर बैठे कैसे करे?

LIC पॉलिसी को आधार से लिंक करना अनिवार्य। घर बैठे कैसे करे?

 LIC पॉलिसी को आधार से लिंक करना अनिवार्य। घर बैठे कैसे करे?भारतीय सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार LIC पॉलिसी धरकको.........


         LIC पॉलिसी को आधार से लिंक करना अनिवार्य। घर बैठे कैसे करे?भारतीय सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार LIC पॉलिसी धरकको 31 दिसंबर तक अपनी एलआईसी पॉलिसी को अपने आधार  को लिंक करना अनिवार्य हो गया है । एलआईसी ने कहा है कि वो पॉलिसी धारकों को सावधान करते है जो सोशल मीडिया के कुछ संदेशों में उलझते है जिसमें पॉलिसीधारकों को अपने आधार नंबर को नामित नंबर पर एसएमएस भेजकर आधार और पैन कार्ड लिंक करने के लिए कहा जाता है। तो ऐसा ना करे,एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को सूचित करता है कि एलआईसी ने ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा है।नाही SMS के द्वारा आधार और पैन लिंक हो सकता है।
         एलआईसी आधार और पैन को जोड़ने के लिए अपने पॉलिसीधारकों को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन सुविधा प्रदान कर रहा है। ऑफ़लाइन सेवा लेने के लिए आपको नजदीकी LIC शाखा में जाकर जरूरी documents सबमिट करना होगा । पर इसमें आपका समय खराब होगा । अब आप online  भी ये काम कर सकते है। कैसे आइये जानते है। नीचे दिए गए steps को फॉलो करें आप ये कर सकते है ।
1) आधार कार्ड ,पैन कार्ड,और पॉलिसी नंबर निकल कर रखे जो लिंक करते समय जरूरत होगी।
2) LIC की वेबसाइट को ओपन करे
      (https://www.licindia.in )

3)  जानकारी पढ़कर proceed पर क्लिक करे
4) अपना नाम,जन्म तारीख,आधार नंबर,पैन नंबर, मोबाइल नंबर  policy नंबर,ईमेल ID दर्ज करें।
अगर आपके पास एक से ज्यादा पॉलिसी है तो आप एक साथ एक ही समय में सभी पालिसी को जोड़ सकते हैं।
5) अगले पेज पर आपको LIC द्वारा OTP (one time passward) भेज जाएगा उसे दर्ज करें और submit बटन पे क्लिक करे।
6) success! होने के बाद नीचे दिया हुआ पेज खुलेगा। आपका आधार लिंक हो जएगा।

7)आपको कुछ दिनों में एक  (confirmation message) मिल जाना चाहिए।
NOTE : यह प्रक्रिया सिर्फ LIC की पॉलिसी के लिए है अगर आपके पास किसी दूसरी कंपनी की पॉलिसी है तो वह पर ऐसी ही प्रक्रिया द्वारा लिंक कर सकते है ।उसी इसोरेन्स कंपनी के वेबसाइट पर जानकारी अपडेट कर सकते है।