Tuesday, December 5, 2017

HOW TO LINK MOBILE NO.WITH AADHAR AT HOME ||मोबाईल नंबर को OTP से आधार के साथ घर बैठे लिंक कैसे करे ???

HOW TO LINK MOBILE NO.WITH AADHAR AT HOME ||मोबाईल नंबर  को OTP से आधार के साथ घर बैठे लिंक कैसे करे ???

अगर आपने अपने मोबाइल नंबर को अब तक आधार से लिंक नहीं कराया है तो जाणे मोबाईल नंबर  को OTP से आधार के साथ घर बैठे लिंक कैसे करे ???


अगर आपने अपने मोबाइल नंबर को अब तक आधार से लिंक नहीं कराया है तो जाणे मोबाईल नंबर  को OTP से आधार के साथ घर बैठे लिंक कैसे करे ??? अब आपको अपने नंबर के रि-वैरिफिकेशन के लिए टैलीकॉम कंपनियों के स्टोर तक नहीं जाना होगा आप घर बैठे ही ये काम खुद्द अपने मोबाईल पे कर सकते हैं।भारत सरकार ने सभी मोबाइल यूजर्स के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना जरूरी कर दिया है. मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2018 हैं. जिसे लेकर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेज रही हैं. अगर आपने मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया तो आपका नंबर बंद हो जाएगा। 1 दिसंबर से यूजर्स के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया आसान हो गई है. अब आप वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए आधार वैरिफिकेशन कर सकेंगे. मोबाइल नंबर आधार से लिंक करणे के लिये नीचे दिये गये steps को follow करे।

STEP 1) सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।https://uidai.gov.in
STEP 2) इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से एक होगा Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करें।
STEP 3)अब आप दूसरे वेब पेज पर पहुंच जाएंगे. यहां आपको अपना आधार नंबर, ईमेल, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड (दिया गया होगा) डालना होगा. इन सभी डिटेल को भरें और 'Get one time password' पर क्लिक करें
 STEP 4) इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को पेज पर नजर आ रहे ओटीपी वाले box  में भरें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें.
STEP 5) ऐसा  करने के बाद ही आपकी स्क्रीन पर Congratulation का मैसेज आएगा और रि-वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
STEP 6) अब आपक मोबाईल नंबर आधार से लिंक हो जायेगा 

NOTE-इस ओटीपी के जरिए की गयी प्रक्रिया से उन्हीं नंबर को वैरिफाई किया जा सकता है जो आपके आधार के डेटा सेंटर में पहले से ही मौजूद हों(आधार बनवाते वक्त दिया हुआ मोबाइल नंबर). अगर आपको ऐसा नंबर वैरिफाई कराना है जिसकी जानकारी आधार कार्ड में नहीं है तो उसके लिए आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर जाना होगा.या किसीं रिटेलर के पास जाना होगा।

No comments:

Post a Comment